राष्ट्र के सजग प्रहरी थे दीनदयाल उपाध्याय: तोमर
राष्ट्र के सजग प्रहरी थे दीनदयाल उपाध्याय: तोमर

 


अम्बाह /दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र के सजग प्रहरी व सच्चे राष्ट्र भक्त के रूप में भारतवासियों के प्रेरणास्त्रोत रहे हैं. उनका मानना था कि हिंदू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं बल्कि भारत की संस्कृति है यह बात भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कविंद्र सिंह तोमर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष उमेश जैन के निवास पर कहीं उन्होंने कहा कि  जनसंघ के संस्थापक और एकात्म मानववाद का संदेश देने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विचारक दीनदयाल उपाध्याय की आज पुण्यतिथि मनाई जा रही है. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के मौके पर देश-भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. दीनदयाल उपाध्याय अपनी निष्ठा और ईमानदारी के लिए भी जाने जाते थे. वह अखंड भारत के समर्थक रहे, उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को परिभाषित किया और समाज के सर्वांगीण विकास और उत्थान के लिए भी अनेक कार्य किए भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश सिंह तोमर ने कहा कि,राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले दीनदयाल उपाध्याय का यही उद्देश्य था कि वे अपने राष्ट्र भारत को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक क्षेत्रों में बुलंदियों तक पहुंचा देख सकें बैठक में सबसे पहली पंडित दीनदयाल जी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका स्मरण किया गया इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कल्ला शर्मा गजेंद्र सिंह तोमर गणेश सिंह तोमर कविंद्र सिंह तोमर दाऊ दयाल शर्मा बच्चू लाल गुप्ता उमेश जैन खुशीलाल श्रीवास विष्णु शर्मा बिल्लू जैन डेंसन जैन रामदास अग्रवाल कन्हई गुर्जर अभिषेक गुप्ता हरिओम गुप्ता राम बिलास कुशवाह प्रमोद सखवार नूतन श्रीवास्तव गुडडू खान बल्ली तोमर रामू गुप्ता बारेलाल प्रजापति अरविंद सखवार अशोक सखवार सहित अनेक लोग मौजूद थे