विकास कार्यों की गति एक वर्ष में बढ़ी
विकास कार्यों की गति एक वर्ष में बढ़ी है - मंत्री डॉ. साधौ

 


चिकित्सा शिक्षा, आयुष एवं संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने खरगोन जिले के  महेश्वर में 29.40 लाख रूपए की लागत के अत्याधुनिक सुविधा केंद्र का भूमि-पूजन किया। डॉ. साधौ ने कहा कि सरकार के बीते एक वर्ष के कार्यों पर गौर करें, तो पता चलता है कि विकास की गति वास्तविक रूप से तेज हुई है। मंत्री डॉ. साधौ ने महेश्वर के विभिन्न गांवों में 5 करोड़ 99 लाख 89 हजार लाख से अधिक राशि के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन भी किया। डॉ. साधौ ने बताया कि एक वर्ष में महेश्वर और मंडलेश्वर में 75 प्रतिशत विकास कार्य हुए हैं। शेष 25 प्रतिशत  कार्य गांवों में प्राथमिकता पूर्वक किए गए है। डॉ. साधौ ने महेश्वर में अत्याधुनिक हस्तकरघा सुविधा केंद्र का भूमिपूजन भी किया।